Home चर्चा में शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

6
0

सोमन साहू/आरंग-

नवागांव सेक्टर 28 स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय चेतना, ओजस्वी विचारों और देशभक्ति के संकल्प के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवराज जांगड़े थे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने की।समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवराज जांगड़े ने प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु एवं विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित जनसमुदाय और विद्यार्थियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर किया गया।समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महाविद्यालय की छात्रा निशिका ने देशभक्ति गीत पर अत्यंत मनोरम एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दियाविद्यार्थियों और युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवराज जांगड़े ने कहा कि आज हम जिस आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह स्वतंत्रता वीर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की देन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजादी केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र के प्रति एक गहरी जिम्मेदारी भी सौंपती है।

आज का युवा वर्ग अपनी शिक्षा, नवाचार और निष्ठापूर्वक देशसेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य घनश्याम प्रसाद यदु ने अपने संबोधन में कहा कि 80 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ काम करना होगा। वहीं श्री ओंकार जी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशप्रेम, नागरिक कर्तव्यों और नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया।इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं पालकगण उपस्थित रहे। पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोषों से गूंजता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here