Home चर्चा में धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली...

धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

4
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 मुखबीर की सूचना पर आरोपी को 01 नग तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़ा गया
 नाम आरोपी कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव पिता राम चरण यादव उम्र 46 वर्ष  निवासी वार्ड नंबर-18 रमन नगर जांजगीर
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि रमन नगर नहर पार मेन रोड में एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है  की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क, CSPकोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दिया गया  जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा  नहर पार रमन नगर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्णा उर्फ़ नानू यादव निवासी रमन नगर जांजगीर बताया जिसके कब्जे से एक नग तलवारनुमा हथियार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 arms act की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया, हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here