Home मुख्य ख़बरें पपीते के पत्तों का जूस: डेंगू से लेकर पाचन तक, जानिए इसके...

पपीते के पत्तों का जूस: डेंगू से लेकर पाचन तक, जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

6
0

अगर आपको भी कब्ज की समस्या है, वजन बढ़ा हुआ रहता है या स्किन की कोई समस्या है, तो पपीता आपकी सेहत को फिर से तंदुरुस्त कर सकता है। आम तौर पर पीले फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन फलों में विटामिन C, विटामिन A (बीटा-कैरोटीन), पोटैशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। सिर्फ पपीता ही नहीं पपीते के पत्तों का रस भी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं पपीते के पत्ते के रस के फायदे क्या हैं, इसे खाने का सही तरीका क्या है। साथ ही आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंगे पपीते के पत्तों का आयुर्वेद में क्या महत्व है।

पपीते के पत्तों में पाए जाने वाले गुण

  • मजबूत पाचन तंत्र
  • डेंगू में लाभदायक
  • फाइबर और एन्ज़ाइम्स से भरपूर
  • प्लेटलेट्स बढ़ाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है
  • विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स का खजाना
  • ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करता है

डेंगू में पपीते के पत्ते का जूस 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पपीता में एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड, टैनिन, सैपोनिन और फ्लेवोनोइड जैसे एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो डेंगू से पीड़ित मरीज के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। कई मेडिकल रिसर्च में भी पाया गया है कि पपीते के पत्ते डेंगू में फायदेमंद होते हैं। पपीते के पत्ते का रस 2 कंपाउंड 1-beta-D-ribofuranosyl-3-ethynyl जिसे टेरिआजोल (ETAR) और 1-beta-Dribofuranosyl-4-ethynyl जिसे इमिडाजोल कहते हैं से भरपूर होता है। ये डेंगू के वायरस को पूरे शरीर में फैलने से रोकते हैं। वहीं डेंगू के मरीज के कम हो रहे प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

पपीते के पत्तों का जूस कैसे बनाएं?

इसके लिए आपको 5-6 पपीते के पत्तों को अच्छे से धोकर पीसना है। आप इसमें थोड़ा बहुत पानी भी डाल सकते हैं। पत्तों के मिश्रण को बारीक कपड़े या छन्नी से छान लें। अब रस में नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाएं। पौष्टिक और स्वादिष्ट पपीते के पत्तों का रस बनकर तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here