Home टेक्नोलॉजी Instagram पर पोस्ट-रील का झंझट खत्म! पहले से करें शेड्यूल, तय समय...

Instagram पर पोस्ट-रील का झंझट खत्म! पहले से करें शेड्यूल, तय समय पर खुद होगा ऑटो-पब्लिश

10
0

आज सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। इसमें यूजर्स को कंटेंट एडिट करने, ड्राफ्ट सेव करने और पोस्ट को पहले से तैयार रखने जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इन्हीं में से एक है Schedule Posts, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पोस्ट या रील को पहले से तैयार करके तय तारीख और समय पर ऑटोमैटिकली पब्लिश कर सकते हैं।

यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, अकाउंट चलाने वाले यूजर्स और उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें किसी खास समय पर पोस्ट शेयर करनी होती है। ऐसे में उन्हें पोस्ट पब्लिश करने के समय Instagram पर मौजूद रहने की जरूरत नहीं पड़ती।

Instagram का Schedule Posts फीचर यूजर्स को फोटो, कैरोसेल पोस्ट और रील्स को पहले से शेड्यूल करने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट शाम 7 बजे लाइव हो, लेकिन उस समय आप Instagram इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, तो आप पोस्ट को पहले ही तैयार करके शाम 7 बजे के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। तय समय आने पर Instagram आपकी पोस्ट या रील को अपने आप पब्लिश कर देता है। इससे बार-बार पोस्ट करने का समय याद रखने की जरूरत नहीं रहती।

Instagram के मुताबिक, पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स ऐप के जरिए फोटो, कैरोसेल पोस्ट और रील्स शेड्यूल कर सकते हैं। यूजर्स एक दिन में 25 पोस्ट तक शेड्यूल कर सकते हैं। वहीं, किसी पोस्ट या रील को 30 दिन पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है। शेड्यूल करते समय जो प्राइवेसी और ऑडियंस सेटिंग्स चुनी जाती हैं, पब्लिश होने पर वही सेटिंग्स लागू रहती हैं।

Instagram पर हर तरह के कंटेंट या फीचर को शेड्यूल्ड पोस्ट के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्लेटफॉर्म के अनुसार प्रोडक्ट टैगिंग, कोलैबोरेटिव पोस्ट्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और फंडरेजर जैसे फीचर्स शेड्यूल किए गए कंटेंट के साथ सपोर्ट नहीं करते। इसलिए पोस्ट शेड्यूल करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके कंटेंट में इनमें से कोई ऐसा फीचर तो इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Instagram पर पोस्ट कैसे शेड्यूल करें?

Instagram ऐप में पोस्ट शेड्यूल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. Create मेन्यू खोलें
    Instagram खोलने के बाद ऊपर बाईं ओर मौजूद Create विकल्प पर टैप करें। इसके अलावा फीड से दाईं ओर स्वाइप करके भी क्रिएट मेन्यू खोला जा सकता है।
  2. Post या Reel चुनें
    अब अपनी जरूरत के अनुसार Post या Reel का विकल्प चुनें।
  3. फोटो या वीडियो सेलेक्ट करें
    जिस फोटो या वीडियो को पोस्ट करना है, उसे अपनी गैलरी से चुनें और Next पर टैप करें।
  4. कंटेंट को एडिट करें
    अब फोटो या वीडियो में अपनी जरूरत के अनुसार फिल्टर, इफेक्ट्स और अन्य एडिटिंग कर सकते हैं। इसके बाद कैप्शन भी लिखें।
  5. More options में जाएं
    नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और More options पर टैप करें।
  6. Schedule का विकल्प चुनें
    यहां Schedule this post या रील के लिए Schedule this reel का विकल्प दिखाई देगा। इसे ऑन करें।
  7. तारीख और समय सेट करें
    अब वह तारीख और समय चुनें, जब आप अपनी पोस्ट या रील को Instagram पर लाइव करना चाहते हैं।
  8. शेड्यूल कन्फर्म करें
    समय और तारीख चुनने के बाद Done पर टैप करें।
  9. पोस्ट को फाइनलाइज करें
    इसके बाद पिछली स्क्रीन पर वापस जाएं और Schedule पर टैप करें। आपकी पोस्ट या रील तय समय के लिए शेड्यूल हो जाएगी।

शेड्यूलिंग से क्या होगा फायदा?

इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले से अपना कंटेंट तैयार कर सकते हैं। खासतौर पर रोजाना पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स के लिए यह सुविधा समय बचाने में मदद करती है। उन्हें हर दिन पोस्ट पब्लिश करने के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके अलावा, अगर किसी यूजर को किसी खास समय पर अपनी ऑडियंस के लिए पोस्ट शेयर करनी है, तो वह पहले से कंटेंट तैयार करके उसे उसी समय के लिए शेड्यूल कर सकता है। इससे पोस्ट पब्लिश करना भूलने की संभावना भी कम हो जाती है। Instagram का यह फीचर उन यूजर्स के लिए भी उपयोगी है, जो अपने कंटेंट को पहले से प्लान करके चलाना चाहते हैं। वे एक साथ कई पोस्ट तैयार कर सकते हैं और अलग-अलग तारीखों के लिए उन्हें शेड्यूल कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here