Home चर्चा में बिलासपुर में BJP जिला कार्यसमिति की बैठक: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा...

बिलासपुर में BJP जिला कार्यसमिति की बैठक: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, विधायक अमर अग्रवाल ने दिया मार्गदर्शन

6
0
बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम में नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में 17 सितंबर से शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
सुबह 9 बजे बहतराई खेल परिसर में जुटेंगे कार्यकर्ता
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने अभियान के पिछले कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को बहतराई स्थित खेल परिसर में सुबह 9 बजे तक सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण सुनिश्चित किया गया है।
प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा।
 इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी, जिसके बाद स्थानीय अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्वलन कर लगभग 1 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
अनुशासित और भव्य रूप में निकलेगी यात्रा
अमर अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा, जिसके पीछे मुख्य मशाल और फिर भाजपा के झंडे व तख्तियां (प्ले कार्ड) लिए कार्यकर्ता अनुशासित व ऊर्जावान माहौल में चलेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों को शेष दो दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर आम जनता की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
समाज को नई दिशा देगा सेवा संकल्प अभियान: भूपेंद्र सवन्नी
क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और नई दिशा देना है। उन्होंने संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली इस कलश यात्रा में सभी समाजों की सहभागिता पर जोर दिया।
बैठक की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों को एकजुट होकर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संत रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र कलश का विधानसभा वार वितरण भी किया गया।
ये वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक ने और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, गुलशन ऋषि, किशोर राय, विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, वाणी राव, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, दुर्गेश पांडेय, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो. हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेंद्र पाठक, एस. श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इंद्रजीत सिंह क्षत्री, दिनेश साहू, रवि मेहर, राजेश मिश्रा, योगेश बोले सहित विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here