Home चर्चा में विधायक कार्यालय में मनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की...

विधायक कार्यालय में मनी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती, छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

7
0

बागबाहरा: स्थानीय विधायक कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सादगी और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
जयंती कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, महामंत्री वसीम रजा (विक्की), मंडल अध्यक्ष जितेंद्र क्षत्रिय, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंजोर सिंग ठाकुर, आशीष दीवान, सेक्टर अध्यक्ष प्रीतम साहू, सेक्टर अध्यक्ष मोहर चक्रधारी, बिसंभर ध्रुव एवं पुरुषोत्तम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here