Home चर्चा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद स्कूल कोमाखान में हुआ निःशुल्क साइकिल वितरण

5
0

कोमाखान: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, कोमाखान में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा समिति अध्यक्ष शबनम बानो एवं उपाध्यक्ष सीमा यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोमाखान के सरपंच प्रतिनिधि श्री कुमार ठाकुर ने की।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

श्री दुबेलाल साहू (प्रदेश संयोजक, कृषि – किसान मोर्चा)
श्रीमती पिंकी चंद्राकर, श्रीमती लेखमणि पटेल, श्री पंकज जैन, श्री जुगेश पटेल, श्री नारायण नायक, श्री गोविंद साहू, श्रीमती किरण यदु, श्री भीमा साहू, श्री मुकेश गुप्ता, श्री गुलशन कुमार, श्री गोपाल टांडे, श्री पूरन सबर, श्री ओमप्रकाश ध्रुव कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here