महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
खल्लारी/ कोमाखान:
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महासमुंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान तीनों विद्यालयों की कुल 162 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं।

विद्यालयवार वितरण के आंकड़े:
* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी: 51 छात्राएं
* शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्रा: 64 छात्राएं
* शासकीय श्री बूढ़ादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसुली: 47 छात्राएं
शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा को सुगम बनाने वाली एक प्रभावी और कल्याणकारी पहल है। दूर-दराज से स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की आवागमन संबंधी परेशानी दूर होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे निरंतर अपनी पढ़ाई जारी रख पाती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में किया गया निवेश ही सशक्त समाज और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की मजबूत नींव है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही व्यापक उपस्थिति

तीनों ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, पालकों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
सुखरीडबरी: कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती जानकी ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में एमएसटीसी लिमिटेड की निदेशक श्रीमती अलका चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष (बागबाहरा शहर) सुश्री डिम्पल डाली ध्रुव, भाजपा मंडल अध्यक्ष (खल्लारी) श्री लोकेश पुनुरिया, SMC अध्यक्ष श्री कृष्णा चक्रधारी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री संजय मालवे सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंच संचालन उमेश्वर ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती कामेश्वरी साहू ने किया।
नर्रा: कार्यक्रम की अध्यक्षता SMC अध्यक्ष श्री रूपेंद्र साहू ने की। सरपंच श्रीमती नामेश्वरी दिवाकर, पूर्व जनपद सदस्य श्री उमेश जैन, भाजपा मंडल महामंत्री श्री लेखमणि पटेल एवं उपसरपंच श्री लोकनाथ पटेल सहित शिक्षक व पालकगण मौजूद रहे।
परसुली: अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी साहू ने की। जनपद सदस्य श्रीमती लता कुम्हार, सरपंच श्री जलसिंह चक्रधारी, सरपंच श्रीमती प्रभा पटेल (परकोम), सरपंच श्रीमती लीला दीवान (पंडरीपानी), सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा (खट्टी) एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती लेखमनी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अंत में मुख्य अतिथि ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा व लगन से पढ़ाई कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।







