कोपरा, बड़ेराजपुर | 26 अगस्त 2026, बुधवार।
बड़ेराजपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोपरा में बुधवार को स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाली सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव की नालियों से कचरा एवं गंदगी हटाई गई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।
स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ नाली और स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ एवं सुंदर गांव की पहचान है। अभियान के माध्यम से लोगों को नालियों में कचरा नहीं डालने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य बड़ेराजपुर अंजलि शोरी, ग्राम पंचायत कोपरा की सरपंच गिरिजा शोरी, जनपद प्रतिनिधि प्रेमलाल शोरी, ग्राम पंचायत कोटवार प्रकाश कोर्राम सहित हेमलाल शोरी, लखन शोरी, गोविंद नेताम, जगदीश बघेल, बृजलाल मरकाम, घसु शोरी, परदेशी बघेल, पप्पू कोर्राम, शामी मरकाम, मुकेश शोरी, आलोक शोरी, करिश्मा शोरी एवं गरिमा शोरी सहित ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग किया।
जनपद सदस्य अंजलि शोरी ने कहा, “स्वच्छता अपनाएं, बीमारी दूर भगाएं—मिलकर अपने गांव की नालियां साफ रखें।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
अभियान के जरिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया।







