-सर्व यादव समाज जिला कोरबा की ओर से 3 सितंबर को आयोजन, गौमाता चौक सीतामणी से घंटाघर तक निकलेगी शोभायात्रा
कोरबा।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज, जिला कोरबा द्वारा इस वर्ष भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार 3 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से भव्य शोभायात्रा एवं रैली निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गौमाता चौक, सीतामणी, कोरबा से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर कोरबा तक पहुंचेगी।
शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी, धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा समाज की सहभागिता मुख्य आकर्षण रहेगी। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कोरबा जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
सर्व यादव समाज, जिला कोरबा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शोभायात्रा एवं रैली में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
समाज की ओर से आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भव्य शोभायात्रा एवं रैली
दिनांक: 03 सितंबर 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 02:00 बजे से
प्रारंभ स्थल: गौमाता चौक, सीतामणी, कोरबा
समापन: घंटाघर, कोरबा
आयोजक: सर्व यादव समाज, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)







