Home टेक्नोलॉजी बच्चों के लिए Meta की बड़ी पाबंदी! रात में Facebook-Instagram बंद, दिन...

बच्चों के लिए Meta की बड़ी पाबंदी! रात में Facebook-Instagram बंद, दिन में सिर्फ 2 घंटे इस्तेमाल की तैयारी

8
0

Meta जल्द अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook और Instagram में बड़ा बदलाव कर सकता है। इस बदलाव के बाद इन ऐप्स को रात में यूज नहीं किया जा सकेगा और दिन में भी केवल 2 घंटे चलाने की लिमिट सेट की जा सकती है। यह फैसला केवल टीनएजर्स अकाउंट के लिए लिया जा सकता है।

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने कैलिफोर्निया के कोर्ट में एक सहमति पत्र दाखिल किया है, जिसमें शर्त है कि लगाए गए 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये) जुर्माने के साथ-साथ कोर्ट द्वारा सुझाए गए कुछ नियमों को भी मानना होगा। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रोब बोनटा के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये नियम केवल 18 साल से कम आयु वाले यूजर्स के लिए लागू होंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि मेटा इन नियमों को कब से लागू करने वाला है।

कैलिफोर्निया की अदालत में मेटा पर पिछले दो सप्ताह से लगाए गए 28 केस की सुनवाई हो रही थी, जिसमें मेटा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। खास तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स की वजह से बच्चों पर पर रहे नकारात्मक प्रभाव का भी मामला इसमें शामिल था। मेटा पर लगे आरोप में दावा किया गया था कि कंपनी जानबूझकर बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लत लगा रही है। मेटा के ऐप्स में ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनकी वजह से यह हो रहा है।

मेटा पर ओकलैंड स्थित कोर्ट में चल रहे मुकदमे क बाद यह समझौता किया गया है कि कंपनी 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये) का भुगतान करेगी। साथ ही, कुछ नियमों को भी मानना होगा। इसके बाद मेटा पर चल रहा केस खत्म होगा और अन्य दूसरे केस में भी कंपनी को राहत मिलेगी।

पिछले दिनों भारत सरकार ने भी सख्ती दिखाते हुए मेटा को बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही है। कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खास तौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चाइल्ड अब्यूज को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। साथ ही, CSAM मामले में मेटा को साफ संदेश दिया है। इसके बाद मेटा भी हरकत में आया और प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी कंटेंट को फिल्टर करने और हटाने में सावधानी बरत रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here