Home चर्चा में ससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न

ससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न

7
0

-रायगढ़ से लेखक रमेश शर्मा और बसन्त राघव की रही उपस्थिति

रायगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला लेखन एवं लघु फ़िल्म निर्माण कार्यशाला 24 से 26 अगस्त तक आयोजित हुई। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की कला , साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं महान विभूतियों पर केंद्रित विषयों को लेकर लेखन कार्य सम्पन्न किये गए। इस वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक लेखकों को आमंत्रित किया गया था। गहन विचार विमर्श उपरांत लेखकों द्वारा आलेख तैयार किये गए जिन पर अलग अलग ग्रुप में चर्चा हुई एवं ग्रुप मेंटर्स जो कि प्रतिष्ठित लेखक ही थे , उनके द्वारा आवश्यक सुधार के लिए अपने समूह के लेखकों को निर्देश दिए गए।

आवश्यक सुधार उपरांत आलेखों पर पुनः चर्चा हुई और उसे अंतिम रूप दिया गया। ये आलेख पुस्तकाकार रूप में कक्षा 6वीं से 12वीं के बच्चो के लिए तैयार होंगे और उन पर छोटे छोटे लघु फ़िल्म भी तैयार किये जाएंगे। इस फ़िल्म हेतु लेखकों द्वारा अपने विषयों पर फ़िल्म हेतु स्क्रिप्ट राइटिंग भी की गई और उसे एससीईआरटी को अपने अपने समन्वयक के माध्यम से सौंपा गया।

इस लेखन वर्कशॉप में रायगढ़ से बतौर लेखक रमेश शर्मा एवं बसंत राघव भी शामिल हुए। रमेश शर्मा ने पर्व शीर्षक अंतर्गत छेरछेरा लोकपर्व पर अपना आलेख एवं स्क्रिप्ट तैयार किया जबकि बसन्त राघव का आलेख एवं स्क्रिप्ट पद्मश्री मुकुटधर पांडेय पर केंद्रित रहा।

इस लेखन वर्कशॉप में वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल, डॉक्टर सुशील त्रिवेदी, सुभाष मिश्र ,एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक एवं वरिष्ठ लेखक जयप्रकाश रथ,डॉक्टर चितरंजन कर, डॉक्टर संजय अलंग सहित अन्य लेखकों बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। आलेखों पर 8 से 10 मिनट के लघु फ़िल्म निर्माण के लिए दिशा निर्देशन प्रदान करने हेतु पत्रकार सत्या राजपूत , इस क्षेत्र के विशेषज्ञ चुन्नी लाल शर्मा सहित दूरदर्शन के साथी एवं कुछ यू ट्यूबर्स भी वर्कशॉप में उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन लेखकों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लेखकों के सहयोग हेतु छ ग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।

रायगढ़ से इस वर्कशॉप में शामिल लेखक रमेश शर्मा एवं बसन्त राघव का भी सम्मान हुआ। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने उनका सम्मान किया।

छत्तीसगढ़ में इस तरह का वर्कशॉप पहली बार देखने को मिला जब 100 से अधिक लेखकों की तीन तीन पीढ़ियाँ एक साथ काम करती हुई नजर आईं। बच्चो के लिए तैयार की गई सामग्री का लाभ भविष्य में उन्हें मिल सकेगा । निश्चय ही यह एक अच्छी पहल कही जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here