रतनपुर। सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में जायसवाल परिवार द्वारा आगामी 7 सितंबर से 15 सितंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन स्वर्गीय दाऊ जी मोतीचंद जायसवाल जी के वार्षिक श्राद्ध तथा स्वर्गीय श्रीमती चंदभागा जायसवाल जी एवं स्वर्गीय श्री रामसेवक जायसवाल जी की स्मृति में श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है।
कथा का आयोजन गुरुदयाल जायसवाल, अनिल जायसवाल, शीतल जायसवाल एवं संजीव जायसवाल के निवास स्थल, सांधीपारा में किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य पंडित बालमुकुंद तिवारी जी (तिफरा वाले) द्वारा किया जाएगा, जबकि पंडित प्रमोद दुबे जी मुख्य पुरोहित के रूप में उपस्थित रहेंगे।

श्रीमद्भागवत कथा में शीतल जायसवाल एवं श्वेता जायसवाल यजमान के रूप में शामिल होंगे। आयोजन में परिवार के वरिष्ठजनों श्रीमती सरोज जायसवाल, श्री रामसजीवन जायसवाल, श्रीमती गुलाबा जायसवाल, श्री राम मुरारी जायसवाल, श्रीमती विनीता जायसवाल सहित समस्त जायसवाल परिवार की उपस्थिति रहेगी।
आयोजक परिवार के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आत्मज्ञान एवं मोक्ष के मार्ग से लोगों को जोड़ना है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनके जीवन संदेशों का श्रवण कराया जाएगा।
जायसवाल परिवार ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। परिवार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, भक्ति और सद्मार्ग की प्रेरणा देने







