आरंग संवाददाता – सोमन साहू
श्री वक्रतुंड परिवार द्वारा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गणेशोत्सव आयोजन को सफल, निर्विघ्न एवं मंगलमय बनाने के उद्देश्य से आरंग नगर में विराजमान विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर निमंत्रण अर्पित किया गया। आयोजन की तैयारियों के क्रम में वक्रतुंड परिवार के सदस्यों ने नगर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वक्रतुंड परिवार के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम भगवान कर्मा माता चौक स्थित श्री गणेश का पूजन कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की गई। इसी तारतम्य श्री बागेश्वर नाथ महादेव, श्री कुमारेश्वर बात महादेव, आदिशक्ति माँ चंडी, मां महामाया, एवं मां दुर्गा, मां समिया तथा आरंग नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़े विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर वहां विराजमान देवी-देवताओं को आयोजन में पधारने का निमंत्रण दिया गया।
नगर में आयोजित होने वाले वाले किसी भी धार्मिक आयोजन की शुरुआत स्थानीय देवी देवताओं के आशीर्वाद के साथ करना हमारी परंपरा और आस्था का हिस्सा है
इस बार के गणेशोत्सव में अनेक धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सहस्त्रार्चन, छप्पन भोग, महाआरती, दुर्वा पूजन, गणेशअष्टक पाठ, सुंदरकांड पाठ आदि शामिल है
समिति के सदस्यों ने आरंग वासियों से भी आयोजन में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की







