Home चर्चा में हायर सेकेंडरी के बच्चे दे रहे साक्षरता का संदेश

हायर सेकेंडरी के बच्चे दे रहे साक्षरता का संदेश

2
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के अंतर्गत विकासखण्ड के दो शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदा (पलोद) और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चपरीद में विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए स्वयं सेवी शिक्षक बनने का संकल्प लिया।
जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार  स्वयं सेवी शिक्षक की भूमिका निभाने वाले बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा  में 10 बोनस अंक के साथ ही व्यक्तित्व का विकास के भी अवसर बनते है,वही आज चिन्हांकित असाक्षरों की कक्षा संचालन का भी कार्य भी कई ग्राम पंचायतों में हुआ एवं जनप्रतिनिधि गण की भी सहभागिता रही।
शपथ कार्यक्रम में प्राचार्य गण श्रीराम बंडारु ,जे आर आल्हा,संकुल समन्वयक गण प्रहलाद शर्मा, विजय देवांगन सहित समस्त शालेय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here