आरंग संवाददाता – सोमन साहू
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरिया (समोदा) में शिक्षक दिवस बड़ी ही हर्षोल्लास और गरिमा पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था के प्राचार्य तथा शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर केक काटा गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए उद्बोधन विचार भाषण गीत ने सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य दीपक देवांगन ने संदेश दिया कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं राष्ट्र व सशक्त समाज के निर्माण में गुरुओं की भूमिका सर्वोपरि है विद्यार्थियों को उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के द्वारा एक शिक्षक के रूप मे समाज मे निरक्षरो को शिक्षित कर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था प्राचार्य के द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को विद्यालय मे योगदान के लिए प्रशस्तिपत्र दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य व्याख्यातागण शिक्षकगण तथा सभी बच्चे उपस्थित थे।







