Home छत्तीसगढ़ शिक्षक सम्मान से लेकर पौधा और ‘आशीर्वाद का दीया’ वितरण तक, अशोक...

शिक्षक सम्मान से लेकर पौधा और ‘आशीर्वाद का दीया’ वितरण तक, अशोक बजाज के जन्मदिन पर हुए विविध आयोजन

8
0

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता; 75 शिक्षकों का सम्मान और 10 हजार दीयों का वितरण

आरंग | संवाददाता

राजधानी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, शिक्षक एवं नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 10 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’ वितरित किए गए। इसके साथ ही 75 शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक हजार फलदार पौधों का वितरण किया गया।

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : टंकराम वर्मा

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधा वितरण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का अभियान उनके प्रति जन-जन के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है।

घर-घर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ : अशोक बजाज

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी भाव के साथ उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रान्त सहकार्यवाह गोपाल यादव, सुरेंद्र पाटनी, मो. अकबर, अरविंद ठाकुर, संतोष शुक्ला, संजय ढीढी, राजीव चक्रवर्ती, मुकेश शर्मा, ओंकार बैस, कृष्णकुमार भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, राजा अभिषेक तंबोली, सुभाष अग्रवाल, दीपक बैस, व्यासनारायण साहू, दयालु गाड़ा, अनिल अग्रवाल, राजेश साहू, योगेश साहू, शांतनु सिन्हा, नारायण यादव, विजय गोयल, टीकाराम साहू, परदेसी साहू, प्रवीण बजाज, सुनील पिल्लई, अखिलेश कश्यप, नवल साहू, हितेश मंडई, किशन साहू, हेमंत तारक, शिवनारायण बघेल, दिलीप अग्रवाल, राजा राय, वरुण राठी, भरत बैस, वीरेंद्र साहू, नागेंद्र वर्मा, पारस साहू, डॉ. मनीष साहू, लोकेश साहू, हरीश वर्मा, अर्जुन धीवर, माधव प्रसाद मिरी, अनिल तिवारी, पारस ठाकुर, ताराचंद तारक, वेदव्यास तारक, खेलूराम साहू, दलजीत चावला, बाबी चावला, मायाराम साहू, प्रदीप शर्मा, भेखराम साहू, सूरज साहू, शिवगोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, शिक्षक सम्मान और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here