Home चर्चा में धुरंधर के गाने के बीच PM मोदी की खास एंट्री, Gen-Z से...

धुरंधर के गाने के बीच PM मोदी की खास एंट्री, Gen-Z से संवाद में राहुल गांधी पर निशाना

5
0

वडोदरा | 8 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित Gen-Z संवाद कार्यक्रम में युवाओं के बीच अलग अंदाज में पहुंचे। कार्यक्रम में उनके लिए Y-आकार का रैंप तैयार किया गया था। मोदी रैंप पर चलते हुए युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान फिल्म धुरंधर का गाना ‘आरी आरी’ बजाया गया। कार्यक्रम में 6 हजार से अधिक युवाओं की मौजूदगी बताई गई है।

‘झूठ की गूंज’ से सावधान रहने की अपील
युवाओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को झूठ और भ्रामक दावों के जरिए गुमराह करने की कोशिशें की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं से सच्चाई और तथ्यों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया।
मोदी के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भाजपा ने राहुल गांधी के दावों को चुनौती देने के लिए ‘झूठ की गूंज’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म भी सामने रखा था।

‘नाराज फूफा’ वाले अंदाज में विपक्ष पर तंज
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि जब देश में विकास की गति तेज होती है तो कुछ लोग इससे खुश नहीं होते और ‘नाराज फूफा’ की तरह प्रतिक्रिया देने लगते हैं। इस टिप्पणी को विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर कटाक्ष माना गया।

फ्रेट कॉरिडोर को लेकर भी गिनाईं उपलब्धियां
मोदी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले यात्री और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं, जिससे दोनों की गति प्रभावित होती थी। अब अलग फ्रेट कॉरिडोर के कारण माल ढुलाई की रफ्तार बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग से जिस सामान को पहुंचने में करीब 30 घंटे लग सकते हैं, वही माल फ्रेट कॉरिडोर के जरिए लगभग 10 घंटे में पहुंच सकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रेल निर्माण, ‘मेड इन इंडिया’ और देश में बढ़ती तकनीकी क्षमता का भी उल्लेख किया।

AI और युवाओं की स्किल पर जोर
प्रधानमंत्री ने युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को AI के क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनाने के लिए बेहतर इकोसिस्टम, तकनीकी प्रशिक्षण और युवाओं की स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना होगा। उनके मुताबिक सिर्फ डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बदलती तकनीक के अनुरूप कौशल विकसित करना भी जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here