नगर पंचायत आमदी मैं निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले संपन्न हुआ कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान, धन्वंतरि एवं फादर ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर काउंटसी सीजर मैटी, के तेल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विधायक डॉ ओंकार साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ.
कार्यक्रम में डॉक्टर डॉ डी आर सिन्हा धमतरी, डॉ घनश्याम साहू डॉ मनोज देवांगन डॉक्टर चितरंजन साहू डॉ रामेश्वर सोनवानी डॉ रिखी राम साहू, डॉ रोशन कुमार डॉ संतोष बनपेला, डॉ चंद्रशेखर साहू डॉ नारायण सिन्हा, डॉ दीपक सेन डॉ रंजीत निषाद डॉक्टर एम के सोनबेर, डॉ उमेश सिन्हा, डॉक्टर मनहरण यादव डॉ संजय तिवारी डॉक्टर तुलसी साहू एवं अन्य चिकित्सकों के सहयोग से शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ.
शिविर में 119 मरीज का परीक्षण कर उपचार किया गया जिसमें चर्म रोग मौसमी बीमारी ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर मुंह के रोग दंत के रोग कमर दर्द गला एवं बांहके रोग, एवं अन्य बीमारियों से संबंधित उपचार किया गया.
शिविर पूर्ण होने पर विधायक ओंकार साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू के द्वारा सभी चिकित्सकों को शाल श्रीफल भेंट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सभी चिकित्सकों के द्वारा भी अतिथियों का साल श्रीफलसे सम्मान किया गया, उक्त अवसर पर विधायक ओंकार साहू के जन्मदिन पर बधाई संप्रेषित किया गया
उक्त जानकारी, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन मीडिया प्रभारी डॉ रमेश कुमार सोनसायटी ने दी है.







