Home चर्चा में विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका

विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका

8
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बिलासपुर, 12 सितंबर 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करने का अवसर मिलेगा।
      मेरा युवा भारत बिलासपुर के उप निदेशक श्री नितिन शर्मा ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक युवाओं को इस पहल से जोड़ने के लिए जागरूकता एवं सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।युवा 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया क्विज से शुरू होकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उप निदेशक श्री नितिन शर्मा ने पात्र युवाओं, युवा संगठनों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े युवाओं से अंतिम तिथि से पूर्व अधिक से अधिक संख्या में क्विज में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति : कलेक्टर
    कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here