Home टेक्नोलॉजी NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA कार्यालय का दौरा...

NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA कार्यालय का दौरा कर परीक्षा व्यवस्था का लेगा जायजा

39
0

सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक पर सख्त रूख अख्तियार करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की तैयारियों और परीक्षा व्यवस्था पर अहम टिप्पणी की। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि वो एनटीए कार्यालय का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान परीक्षा के आयोजन के लिए तैयार किया गया सिस्टम जमीन पर किस तरह काम कर रहा है और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं को देखेंगे।

देश के शीर्ष न्यायालय की पीठ ने कहा कि एनटीए कार्यालय का दौरे के दौरान परीक्षा के आयोजन के लिए बनाए गए सिस्टम की वास्तविक स्थिति देखी जाएगी। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि परीक्षा कराने के लिए एनटीए के पास पर्याप्त स्टाफ और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को अपने कामकाज और परीक्षा प्रणाली में किए जा रहे सुधारों की प्रगति की जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। इससे आम लोग भी देख सकेंगे कि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और उन पर कितना अमल हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हाई-पावर्ड कमेटी की सिफारिशें केवल रिपोर्ट तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन सिफारिशों को वास्तविक रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधार जमीन पर दिखाई दें। कोर्ट के इन निर्देशों का मकसद परीक्षा प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और भरोसेमंद बनाना तथा हाई-पावर्ड कमेटी की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here