आरंग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल खमतराई के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुखेरा में विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ विविध रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ड्राइंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित भारत की परिकल्पना को अपने विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस सेवा समर्पण जन भागीदारी
अभियान से प्रेरित होकर आरंग सोनू पुस्तक भंडार के संचालक व्यवसायी एवं समाज सेवी बृजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। एवं उनके सौजन्य से 135 विद्यार्थियों ने खीर पुड़ी का आनंद लिया एवं उनके प्रति आभार धन्यवाद भी कहा तथा शिक्षकों को सम्मान में लेखनी उपहार में भिजवाये।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी, शाला विकास समिति अध्यक्ष रेखराज देवांगन, उपसरपंच घासी राम कुर्रे पंचगण ने सारी गतिविधियों का अवलोकन कर बधाई दी साथ ही शालेय परिवार से अरविंद वैष्णव, के.के. साहू, रामनारायण कन्नौजे, नोहर लाल यादव, विमला चौहान, घनश्याम साहू,फातिमा जांगड़े एवं मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूह की सहभागिता रही।







