Home चर्चा में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति द्वारा कोरासी विद्यालय में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव...

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति द्वारा कोरासी विद्यालय में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

11
0

संवाददाता – गेंदलाल साहू

सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित ग्राम भारती जिला रायपुर में दो दिवसीय 19 एवं 20 सितंबर को कोरासी विद्यालय में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ग में रायपुर जिला के चारों विकासखंड तिल्दा आरंग धरसीवां अभनपुर से भैया बहन की उपस्थिति रही।ग्राम भारती की योजना अनुसार रायपुर जिला को छ संकुलों तुलसी कनकी रीवा चंपारण दोदेकला तूता में बांटा गया है। इस महोत्सव में शिशु वर्ग(तृतीय से पंचम) बाल वर्ग(षष्ठ से अष्टम) किशोर वर्ग(नवम दशम) कक्षा से भैया बहन भाग लिए

इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत देशभक्ति गीत,निबंध, रंगोली,चित्रकला, गीता पाठ, एकल भजन, तात्कालिक भाषण,प्रश्नमंच,कथाकथन, आचार्य पत्र वाचन, तबला वादन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, एकल अभिनय, मानस अंताक्षरी,स्वरचित कविता, वंदे मातरम,मूर्तिकला,लोकनृत्य आदि विधाओं का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी पर आरंग विधानसभा के विधायक एवम् छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय खुशवंत साहेब गुरुजी अध्यक्षता श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय गुरु सौरभ साहेब जिला पंचायत सभापति देवकुमार साहू जी राकेश पटेल सरपंच ग्राम पंचायत कोरासी सोहन साहू जी संरक्षक तहसील साहू संघ आरंग तोरण साहू जी अध्यक्ष शाला विकास एवम् प्रबंध समिति कोरासी तिलक साहू जी संरक्षक एसएमसी सदस्य मन्नू लाल ध्रुव जी राजेश्वरी देवांगन जी अध्यक्ष महिला मोर्चा समोदा मंडल आकाश देव भारती सरपंच ग्राम पंचायत चोरभट्ठी ढालू राम पाल जी मीडिया प्रभारी समोदा ग्राम भारती जिला रायपुर से सुरेंद्र नशीने कोषाध्यक्ष तोषण साहू जी सहसचिव डोमार वर्मा सचिव जिला समन्वयक मुकेश साहू जी निर्णायकों में टीकाराम धीवर कामदेव साहू भूपेंद्र साहू रामानंद साहू गंगूराम वर्मा संध्या बहन खुशबू देवांगन अश्वनी पाठक भारत दास थानेश्वर सोनवानी मीना सोनी की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगियों में छः संकुल के 30 विद्यालय से 110 बहन 92 भैया 35 संरक्षक व्यवस्था में 15 आचार्य दीदी कुल 252 की संख्या में उपस्थिति रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी पर सुरेंद्र नशीने अध्यक्षता मन्नू लाल ध्रुव अतिविशिष्ट अतिथि में राकेश पटेल तोषण साहू जिला सहसचिव कृष्ण कुमार साहू उपसरपंच कोरासी संतराम देवांगन जी प्रह्लाद साहू जी ग्राम सभा कोरासी तोरण लाल साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में कोरासी विद्यालय के शिक्षकवृंद प्रधानाचार्य उमाशंकर साहू महेश्वर पटेल अरुणा बंछोर खिलेश्वरी साहू कांति मानिकपुरी ममता साहू कलश पटेल पिंकी वर्मा तीनेश्वरी साहू मनीषा साहू संतोषी पटेल का विषेश योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन ग्राम भारती रायपुर के सचिव डोमार वर्मा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here