Home चर्चा में एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी बनकर और घर में घुसकर गोली...

एंटी करप्शन ब्यूरो अधिकारी बनकर और घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को रुद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

9
0

खिलेश साहू –

लैपटॉप, 08 मोबाइल एवं वनप्लस पैड सहित 2.50 लाख रूपये का मशरूका ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,एसपी धमतरी के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में रुद्री पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रुद्री पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 62/2026 में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घटना का विवरण:
प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रुद्री में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ आरोपी स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए तथा गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 08 नग मोबाइल फोन को अपने साथ ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रुद्री में अपराध क्रमांक 62/2026, धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 335 एवं 309(4) बीएनएस जोड़ी गई।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
(01) रामचंद देवांगन, पिता पंचूराम देवांगन, उम्र 40 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी, गली नंबर 02, रुद्री।
(02)नागेंद्र पटेल, पिता जितन पटेल, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटना, जिला कोरिया।

उक्त दोनों आरोपियों को पूर्व में ही दिनांक 29/11/2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था।

▪️*फरार आरोपी की गिरफ्तारी:*
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)

को रुद्री पुलिस द्वारा कल दिनांक 22/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here