खिलेश नाग/मोदे/ नगरी:- गणेश उत्सव के पावन अवसर पर ग्राम मोदे नगरी निवासी लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने पीपल के पत्ते पर भगवान श्री गणेश की सुंदर एवं आकर्षक आकृति उकेरकर अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन किया है।
कलाकार द्वारा तैयार की गई इस कलाकृति में भगवान श्री गणेश अपने आसन पर विराजमान दिखाई दे रहे हैं। एक हाथ में लड्डू धारण किए हुए तथा भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए गणेश जी की मनमोहक आकृति उकेरी गई है। पीपल के पत्ते पर इतनी बारीकी और सुंदरता से बनाई गई यह कलाकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
लीफ आर्टिस्ट विकास शांडिल्य ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से गणेश उत्सव की धार्मिक भावना को कला के अनोखे रूप में प्रस्तुत किया है। उनकी इस कलाकृति की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।







