Home मुख्य ख़बरें भारी बारिश से रेल ट्रैक धंसा, दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर कई ट्रेनें रद्द

भारी बारिश से रेल ट्रैक धंसा, दुर्ग-दल्लीराजहरा रूट पर कई ट्रेनें रद्द

8
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल परिचालन पर भी पड़ने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशनों के बीच ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की खबर सामने आई है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग पर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की वास्तविकता की जानकारी ली। इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में तत्परता से लगी हुई है।

ये ट्रे्नें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

  • (1) ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़- रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के मध्य रद्द रहेगा।
  • (2) ट्रेन संख्या 78815 रायपुर- अंतागढ़ 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • (3) ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़- दुर्ग 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहारा से चलेगी। साथ ही अंतागढ़ से दल्लीराजहारा के मध्य सेवा रद्द रहेगी।
  • (4) ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी- रायपुर 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
  • (5) ट्रेन संख्या 68764 रायपुर- ताड़ोकी 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here