Home चर्चा में बच्चों को मिला स्नेह का उपहार हुवा न्यौता भोज

बच्चों को मिला स्नेह का उपहार हुवा न्यौता भोज

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोथली में प्रभारी प्रधान पाठक तारामती बंजारे ने अपने जन्मदिन को बच्चों के बीच खास और यादगार अंदाज में मनाया। उन्होंने ‘न्योता भोज’ परंपरा के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ खुशियां बांटते हुए एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की।
इस अवसर पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के कुल 118 बच्चों को स्नेहपूर्वक स्वादिष्ट जलेबी, गरमा-गरम भजिया और फल के रूप में केले परोसे गए। भोजन और मिष्ठान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बच्चों एवं स्टाफ ने भी अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति गहरा आदर और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उपहार स्वरूप पेन (लेखनी), साड़ी भेंट की।
कार्यक्रम में शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं दिगम्बर बरीहा, सुंदर लाल साहू, विष्णु प्रसाद ध्रुव,विनोद यादव,अजीत जांगड़े, ममता तांडव कृष्णा चंद्राकर सहित सफाई कर्मी,मध्यान स्व सहायतासमूह की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here