Home मुख्य ख़बरें किसानों के लिए बड़ी सौगात: गेहूं की MSP में ₹25 की बढ़ोतरी,...

किसानों के लिए बड़ी सौगात: गेहूं की MSP में ₹25 की बढ़ोतरी, अब ₹2,610 प्रति क्विंटल; 5 अन्य रबी फसलों के दाम भी बढ़े

2
0

देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 2027-28 के रबी मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं का MSP बढ़कर ₹2,610 प्रति क्विंटल हो गया है। इससे पहले 2026-27 में गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल था। सरकार के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम देना और उत्पादन लागत पर पर्याप्त मार्जिन सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here