Home चर्चा में कटरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप के टैंकर में छिपाकर...

कटरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप के टैंकर में छिपाकर रखा 1000 लीटर अवैध डीजल पकड़ा

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
 डीजल परिवहन में आगे-आगे चल रही आर्टिगा कार भी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शडॉ. युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में जिले के थाना बलौदा/अकलतरा पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस ने डीजल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं आगे फॉलो कर रही आर्टिगा कार सहित कुल ₹15 लाख की संपत्ति जब्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 SDOP अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप के नेतृव में रेड कार्यवाही
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक CG-15- DL-6268 के पीछे डाले में बने लोहे के टैंकर में अवैध रूप से डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है तथा उसके आगे आर्टिगा कार क्रमांक CG-10-AD-8114 फॉलो कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम को कटरा जंगल रवाना हुआ और पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर जांच की।
जांच के दौरान पिकअप वाहन के पीछे लगी ट्रॉली में लोहे का टैंकर मिला, जिसमें करीब 1000 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 लाख है, रखा हुआ पाया गया। पूछताछ में वाहन में सवार नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड़ एवं रामनरेश प्रजापति डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीमसिंह गोंड़ के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत करीब ₹5 लाख एवं 1000 लीटर डीजल कीमत करीब ₹1 लाख, तथा नरेश कुमार भारती के कब्जे से आर्टिगा कार कीमत करीब ₹9 लाख जब्त की। इस प्रकार कुल ₹15 लाख की संपत्ति जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद डीजल को वाहन के अंदर ही सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
 गिरफ्तार आरोपी
01. नरेश भारती, पिता स्व. पूरन भारती, उम्र 34 वर्ष, निवासी सरईताल बुड़गहन, थाना बलौदा।
02. भीमसिंह, पिता स्व. रूपसिंह गोंड़, उम्र 43 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा।
03. रामनरेश प्रजापति, पिता बलदाऊ प्रजापति, उम्र 31 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी अकलतरा, ऐसी रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर, सायबर टीम एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here