Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में...

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-रायगढ़ समेत 5 जिलों में 16 टीमों ने एक साथ मारा छापा; कारोबारियों में मची हलचल

1
0

रायपुर/रायगढ़. छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह से आयकर विभाग एक्शन मोड में आ गया है. रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आईटी विभाग की अलग-अलग टीमों ने छापा मारा है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के आधार पर की जा रही है. ठिकानों पर अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस कार्रवाई के लिए 16 अलग-अलग टीमें तैयार की थी. इन टीमों ने तड़के सुबह एक साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की.

रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी, सन स्टील और रायगढ़ इस्पात के दफ्तर, उसके मालिकों के घर समेत 3-4 ठिकानें IT विभाग की रडार पर आए हैं. रायगढ़ इस्पात के मालिक श्रवण अग्रवाल और कमल अग्रवाल के घर के अलावा दफ्तर और उद्योग में छापा पड़ा है. इन सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर आयकर विभाग की टीमें सुबह 5 बजे से टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.

राजधानी रायपुर में भी कई जगहों पर आईटी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई सामने आई है. चंदखुरी स्थित बहनाकाड़ी गाँव के एक फेक्ट्री में दबिश दी गई है. वहीं तेलीबांधा रिंग रोड-1 स्थित PRA ग्रुप के ऑफिस में छापा पड़ा रहा है. इसके अलावा रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह इलाके में भी छापेमारी की खबर है.

प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों और औद्योगिक जगत में हलचल मची हुई है. फिलहाल इन कार्रवाइयों को लेकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. फिलहाल सभी की नजर आयकर विभाग की इस कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here