Home कोरबा कुसमुंडा के आदर्श नगर में 100 फीट का झंडा लहराने के बजाय...

कुसमुंडा के आदर्श नगर में 100 फीट का झंडा लहराने के बजाय लटक रहा, व्यवस्था पर उठे सवाल

11
0

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा। आदर्श नगर क्षेत्र में एसईसीएल (SECL) द्वारा लगाया गया 100 फीट ऊंचा झंडा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस ऊंचाई पर झंडे को शान से लहराते हुए नजर आना चाहिए, वहां वह लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि और संसाधनों से लगाए गए 100 फीट के झंडे की नियमित देखरेख और उचित व्यवस्था होनी चाहिए। झंडे की मौजूदा स्थिति देखकर लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए विशाल झंडे की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि किसी तकनीकी खराबी, मौसम या अन्य कारण से झंडा लटक रहा है, तो संबंधित जिम्मेदार विभाग को तत्काल इसकी जांच कर आवश्यक सुधार करना चाहिए।

आदर्श नगर में लगे इस 100 फीट के झंडे को लेकर अब स्थानीय लोगों की मांग है कि इसकी स्थिति जल्द सुधारी जाए, ताकि तिरंगा पूरी शान के साथ लहराता हुआ नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here