Home मुख्य ख़बरें SIR के बाद ECI का बड़ा कदम, छूटे वोटरों के नाम फिर...

SIR के बाद ECI का बड़ा कदम, छूटे वोटरों के नाम फिर जुड़ेंगे; 20 राज्यों में चलेगा स्पेशल ड्राइव

2
0

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEO) को लेटर भेजा है। इस लेटर में उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है, जहां वोटर लिस्ट का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) पूरा हो चुका है। लेटर में कहा गया है कि ऐसे योग्य वोटरों (जिनके नाम छूट गए थे) और युवा/पहली बार वोट देने वाले लोगों के लिए स्पेशल ड्राइव चलाकर वोटर लिस्ट में शामिल करें। इसके जवाब में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘लगातार अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत, DEO और ERO छूटे हुए और पहली बार वोट देने वाले योग्य लोगों को लिस्ट में शामिल करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाएंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here