Home चर्चा में बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा ‘राष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से...

बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी शैलेंद्र सिंह कछवाहा ‘राष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

9
0

रेशमा लहरे/बिलासपुर। सागा ले-आउट, शुभम विहार निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी, दानवीर और सेवा समर्पण के प्रतीक शैलेंद्र सिंह कछवाहा को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘राष्ट्रीय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें एन. एच. आई. केयर फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ (बिहार) के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने शैलेंद्र सिंह कछवाहा को यह सम्मान सौंपा। इस अवसर पर डॉ. पाठक ने कहा, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी शैलेंद्र सिंह कछवाहा निरंतर भगीरथ प्रयास कर सामाजिक चेतना जागृत कर रहे हैं। नि:स्वार्थ जनसेवा, दिव्यांग जनों के अधिकारों, पुनर्वास और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए किए गए उनके सतत प्रयास पूरे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।”

समारोह में प्रयास प्रकाशन के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र दूबे ने कछवाहा जी के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, प्रकाशन साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व आईएसएस डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा कि शैलेंद्र सिंह कछवाहा की समाज के प्रति सेवा भाव और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का सफल संचालन व उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार प्रदर्शन मानस मर्मज्ञ एवं वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु कुमार तिवारी ने किया।

विशिष्ट जनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्री कछवाहा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र दूबे, राज सिंह कछवाहा, श्रीमती अरूणा सिंह कछवाहा, ऊषा श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, गुड्डा कश्यप, शीतल पाटनवार, राम निहोरा राजपूत, डॉ. विवेक तिवारी, अंजनी कुमार तिवारी, रक्कू वर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव और प्रदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here