विकास अग्रवाल/अंबिकापुर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंबिकापुर के गंगापुर वार्ड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी शिव दत्त मुंडा के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी परिवार से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ भोजन किया। परिवार ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले लाभ के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके पश्चात सन्मार्ग शिक्षा समिति, सरगुजा द्वारा संचालित सन्मार्ग बालगृह, राघवपुरी अजिरमा पहुंचकर अखिलेश सोनी ने बच्चों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, आवश्यकताओं और रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा उनके साथ समय बिताया।

इस अवसर पर अखिलेश सोनी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी खुशियों और जरूरतों को समझना है। जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और बच्चों की शिक्षा व भविष्य को बेहतर बनाने के प्रयास ही सेवा की वास्तविक भावना है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुणा सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिकेश केशरी, अभिषेक शर्मा, अजय सोनी, जितेंद्र सोनी, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी, शैलेन्द्र शर्मा, शरद सिन्हा, पूरन राई, धीरज सिंह, शैलेन्द्र चौबे, अर्जुन मुंडा, सतीश सिंह, कृपा शंकर पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







