Home चर्चा में खल्लारी विधानसभा को ₹32.96 करोड़ की सौगात: दो प्रमुख सड़कों का होगा...

खल्लारी विधानसभा को ₹32.96 करोड़ की सौगात: दो प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी से खुलेगा विकास का रास्ता

9
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के नेतृत्व में खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए कुल ₹32 करोड़ 96 लाख 43 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण एवं चौड़ीकरण:
आवराडबरी–कोमा–कोलदा–खुसरूपाली मार्ग: इस मार्ग के किलोमीटर 7 से 14 तक (कुल 8.00 किमी) सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के लिए ₹13 करोड़ 38 लाख 28 हजार (₹1338.28 लाख) मंजूर किए गए हैं।
भूरकोनी–खड़ादरहा मार्ग: 10.25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए ₹19 करोड़ 58 लाख 15 हजार (₹1958.15 लाख) की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ
इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से खल्लारी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। इससे किसानों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और दैनिक यात्रियों को आवाजाही में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार और कृषि उपज के परिवहन को भी गति मिलेगी।
शीर्ष नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार
इस सौगात पर महासमुंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसुविधा और क्षेत्र का समग्र विकास ही सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here