Home चर्चा में शराब में कीटनाशक जहर मिलाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराब में कीटनाशक जहर मिलाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

7
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

एक वर्ष से अधिक पुराने हत्या के मामले का चौकी नैला पुलिस ने किया खुलासा

FSL रिपोर्ट वैज्ञानिक साक्ष्य से हुआ हत्या का खुलासा 
FSL रिपोर्ट से हुई कीटनाशक जहर की पुष्टि, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देश एवं मार्गदर्शन में लंबित एवं गंभीर अपराधों की लगातार समीक्षा करते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं विवेचना से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुराने प्रकरणों के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी नैला द्वारा लगभग एक वर्ष पुराने हत्या के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.05.2025 को मृतक रामायण सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष, निवासी हाथीटिकरा, चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। सूचना प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई थी।
मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, पंचों एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू, पिता लखन लाल, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बजरंग चौक, हाथीटिकरा, चौकी नैला मृतक को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
दिनांक 22.05.25 की शाम लगभग 07:00 बजे मृतक अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ किराना दुकान में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू वहां पहुंचा और मृतक को शराब पिलाने के बहाने अपने तीन चक्का स्कूटर में बैठाकर पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास ले गया।
जांच में सामने आए साक्ष्यों के अनुसार आरोपी पूर्व से ही मृतक की हत्या करने की योजना बनाकर आया था। आरोपी अपने साथ अंग्रेजी शराब लेकर गया तथा शराब के गिलास में चोरी- छिपे कीटनाशक जहर मिलाकर मृतक को पिला दिया। कुछ समय बाद मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी एवं पुत्री मौके पर पहुंचीं, तभी आरोपी मौके से फरार हो गया।
मौके पर शराब की बोतल एवं डिस्पोजल गिलास पाए गए। स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर अवस्था में मृतक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसी रात उसकी मृत्यु हो गई।
 वैज्ञानिक साक्ष्य से हुआ हत्या का खुलासा 
मर्ग जांच के दौरान मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा मृतक का विसरा सुरक्षित कर रासायनिक परीक्षण हेतु FSL बिलासपुर भेजा गया।
मर्ग जांच एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू के विरुद्ध धारा 103(1) BNS एवं धारा 3(2)(5) SC/ST Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 आरोपी की गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य 
विवेचना के दौरान आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू को उसके निवास से पकड़ा गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ की गई। गवाहों के कथनों एवं आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त तीन चक्का स्कूटी को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
 आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल 
प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर आरोपी सुरेन्द्र साहू उर्फ मोनू, पिता लखन लाल, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बजरंग चौक, हाथीटिकरा, चौकी नैला, थाना जांजगीर,  को विधिवत गिरफ्तार  कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव चौकी प्रभारी नैला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here