Home कांकेर ​व्याख्याता संदीप सेन को मिला राष्ट्रीय स्तर का “शिक्षा ज्योति सम्मान

​व्याख्याता संदीप सेन को मिला राष्ट्रीय स्तर का “शिक्षा ज्योति सम्मान

3
0

-विश्व शिक्षक दिवस पर देश भर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम में हुईं सम्मानित

​कांकेर :

विश्व शिक्षक दिवस (05 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के 128 चयनित शिक्षकों को ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से विभूषित किया गया।

​इसी क्रम में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, आतुरगांव (विकासखण्ड व जिला – उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़) की कर्मठ एवं समर्पित व्याख्याता श्री संदीप सेन जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभिनव प्रयोगों, नवाचारी शिक्षण विधियों एवं उत्कृष्ट शिक्षण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।

​यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य आयोजक ‘शिक्षा ज्योति’ की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन मंच के माध्यम से प्रदान किया गया।

​आयोजकों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संदीप सेन जी ने ग्रामीण अंचल में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों में ज्ञान व संस्कारों के संचार के लिए जो अनुकरणीय कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उनके निरंतर समर्पण, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

​व्याख्याता संदीप सेन को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, संकुल, क्षेत्र के शिक्षाविदों, सहकर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here