Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर में सेवा सेतु शिविर आजीविका ऋण...

सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर में सेवा सेतु शिविर आजीविका ऋण मेले में 336 प्रकरणों में 7.615 करोड़ रुपये प्रेषित, 235 प्रकरणों में 10.9475 करोड़ रुपये स्वीकृत

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को मिली सहायता
      जांजगीर-चांपा, 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत आज बलौदा विकासखंड के अटल समरसता भवन जावलपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से शिविर ग्रामीणों के लिए सुविधा और उम्मीद का केंद्र बना। जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर ग्रामीणों को दी जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। अतिथियों ने पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
      इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता रात्रे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, सभापति श्रीमती संगीता देवेन्द्र गौतम, सभापति श्री अश्वनी दिनकर, सभापति श्री रोशन पटेल, इंजी. रवि पांडेय, श्री रमेश सोनझरी, श्री मनीराम खुंटे, श्री ओमप्रकाश श्रीवास, श्री पवन यादव, श्री सतीश यादव, श्री रवि वचन रात्रे, श्री अशोक धीरही, सरपंच जावलपुर श्रीमती तारा शरद शुक्ला, उप सरपंच श्री हरनारायण सिंह, श्री नीलेश गुप्ता, श्री भूपेन्द्र देवांगन, श्री नवल किशोर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
      शिविर में आयोजित आजीविका ऋण मेले में ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। आजीविका ऋण मेले में कुल 336 प्रकरणों में 7.615 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित की गई। वहीं 235 प्रकरणों में 10.9475 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई तथा 99 प्रकरणों में 5.37 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया। शिविर में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 109 मांग एवं 1 शिकायत से संबंधित आवेदन शामिल हैं।
      शिविर में ट्रायसायकल, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख एवं जॉब कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया। इसके साथ ही नई लखपति दीदियों का सम्मान किया गया। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण के चेक प्रदान किए गए। स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। इस दौरान गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों के लिए पोर्टेबल एक्स-रे, एनसीडी जांच एवं नेत्र परीक्षण की सुविधा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here