विमल सोनी/रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष एवं बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ तखतपुर की पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह एवं बाल आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा भी रतनपुर पहुंचीं। मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया।

मां महामाया देवी के दर्शन एवं पूजन के दौरान श्रीमती संगीता सिन्हा ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें चुनरी, श्रीफल एवं मां महामाया का चलचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
दर्शन-पूजन के बाद क्षेत्रीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे एवं सतनाम सिंह खनूजा ने भी श्रीमती संगीता सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, पीसीसी सदस्य नीरज जायसवाल, जिला महामंत्री शीतल जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रियाज खोकर, शिवा पांडे, यासीन खान, विमल सोनी, अजय दुबे, पार्षद श्रीमती अर्चना सोनी, शोभा दुबे, सुनील अग्रवाल, रामफल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।







