धरसींवा की टीम बनी विजेता, आरंग ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
आरंग। मंदिरहसौद में जिला स्तरीय अंडर-19 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मंदिरहसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस स्कूल मंदिरहसौद की प्राचार्या प्रेमशिला एक्का ने की। इस अवसर पर पार्षद एकता मिश्रा, प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा एवं आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले के अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा एवं आरंग विकासखंड की टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद धरसींवा विकासखंड की टीम विजेता तथा आरंग विकासखंड की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष बात यह है कि अंडर-17 एवं अंडर-19 दोनों वर्गों की संभाग स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी मंदिरहसौद में ही किया जाना है।
प्रतियोगिता का संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी एवं सचिव ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग एवं स्थानीय खेल संगठनों से जुड़े सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर श्री टेंभुकर, विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर, मोहम्मद फारूक, के.के. देवांगन, खोमन निषाद, प्रियल साहू, अमित बंजारे, शशिकांत बांधे सहित आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे तथा अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।







