Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान में संवेदनशील पहल, बच्चों के लिए किया खिलौना दान

सेवा संकल्प अभियान में संवेदनशील पहल, बच्चों के लिए किया खिलौना दान

8
0

जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम से पहले जनपद पंचायत भरतपुर की पहल, सीईओ एवं दल ने परियोजना अधिकारी को सौंपे खिलौने

संवाददाता हनुमान प्रसाद यादव

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में जनपद पंचायत भरतपुर ने संवेदनशील पहल करते हुए बच्चों के लिए खिलौना दान किया। 7 अक्टूबर 2026 को इंद्रप्रस्थ मैदान, जनकपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित खिलौना दान गतिविधि के लिए जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उनके दल ने खिलौने परियोजना अधिकारी को सौंपे।

इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक खुशियां पहुंचाने के साथ समाज में सहयोग, सहभागिता और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। खिलौना दान के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है।

योजनाओं के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी और उनका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही जनसहभागिता आधारित गतिविधियों के जरिए सामाजिक सरोकार और सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

7 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ मैदान, जनकपुर में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

‘सेवा से सहभागिता और सहभागिता से खुशियां’ का संदेश

इसी कड़ी में जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उनके दल द्वारा किया गया खिलौना दान सेवा संकल्प अभियान के सामाजिक सरोकार को मजबूत करता है। यह पहल ‘सेवा से सहभागिता और सहभागिता से खुशियां’ की भावना को साकार करते हुए जरूरतमंद बच्चों के लिए सकारात्मक संदेश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here