Home चर्चा में प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी राधेश्याम स्वामी मंगल का निधन, नगर में शोक...

प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी राधेश्याम स्वामी मंगल का निधन, नगर में शोक की लहर

21
0

नगर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, मिलनसार एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री राधेश्याम स्वामी मंगल का 65 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वे नगरवासियों के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिचितजन शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनके सम्मान में नगर के अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे, जिससे लोगों के बीच उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्वर्गीय राधेश्याम स्वामी मंगल की अंतिम यात्रा में नगर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चेन्नई नदी मुक्तिधाम में उनके पुत्र सचिन मंगल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और नगर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here