पीएम मोदी की खास दोस्तों में से एक ईडली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के लिए आज का दिन अग्निपरीक्षा वाला हो सकता है। दरअसल इटली में चुनाव जीतने पर एक्स्ट्रा सीटें मिलने वाले प्रस्ताव पर आज संसद में वोटिंग होनी है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार आज इटली की संसद (Italy Parliament) में यह प्रस्ताव पेश करेगी। इसके तहत चुनाव में जीतने वाली पार्टी या गठबंधन को संसद में 105 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं। हालांकि इटली में चुनाव जीतने वाली पार्टी या गठबंधन को संसद में एक्स्ट्रा सीटें देने के प्रस्ताव पर विवाद छिड़ गया है। विपक्ष ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया है।
इस कानून पर इटली पीएम मेलोनी ने साफ कहा है कि अगर कानून पास नहीं हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगी। ऐसे में इस वोटिंग को उनकी सरकार के लिए अहम माना जा रहा है।







