कोंडागांव संवाददाता – खिलेश नाग
विकासखंड कोंडागांव के अंतर्गत ग्राम मर्दापाल स्थित अखिल भारतीय हल्बा सामाजिक भवन में 18 गढ़ महासभा, 32 महासभा एवं 36 महासभा के युवा एवं युवती प्रकोष्ठ के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवाओं की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने, समाज के युवाओं को एकजुट करने तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अठारह गढ़ महासभा अध्यक्ष लतेलराम नाईक, अ. भा. हल्बा समाज जिलाध्यक्ष शिवकुमार पात्र, सर्व आदिवासी समाज संरक्षक जिला कोंडागांव लुभा नाग, अ. भा. हल्बा समाजब्लॉक संरक्षक कोंडागांव चतुर्भुज पिस्दा, अ. भा. हल्बा समाज 32 गढ़ महासभा गढ़ अध्यक्ष बड़ेडोंगर मदन कोलियारा, लोकेश कुंवर, टेश्वर बघेल, गुमान मांझी, श्रवण कुदराम, नंदकुमार प्रधान, मुकुंद देहारी, अनिल समरथ, धनेश प्रधान, दानेश्वर नाईक, प्रेम देहारी, योगेश पात्र, एवं डीकेश भोयर मौजूद रहे। इसके पश्चात युवा एवं युवती प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का गठन किया गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम:-
अध्यक्ष- मोतीलाल भोयर, उपाध्यक्ष – नुकेश पात्र, सचिव- हरीश समरथ, सह सचिव- गोविंद मांझी, कोषाध्यक्ष- महेंद्र पात्र, उप कोषाध्यक्ष- लोकेश चालकी, मीडिया प्रभारी- संजू बेलसरिया, नूतन चालकी, सरंक्षक- यशवन्त बेलसरिया, गुरमीत बेलसरिया। युक्ति प्रकोष्ठ नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम:- अध्यक्ष- बालेश्वरी बघेल, उपाध्यक्ष- प्रमिला पात्र, सचिव- द्रोपदी नाग, कोषाध्यक्ष- छबीला नाग, उपकोषाध्यक्ष- अनंदिता नाग। इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रियता से कार्य करने, युवाओं को शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ने तथा समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। बैठक का उद्देश्य समाज में युवा नेतृत्व को मजबूत करना और आने वाली पीढ़ी को सामाजिक संगठन से जोड़ना बताया गया।








