Home कोरबा लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा 02 अक्टुबर से 8 अक्टुबर तक किया...

लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा 02 अक्टुबर से 8 अक्टुबर तक किया गया सेवा सप्ताह कार्यक्रम

7
0
लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा 02 अक्टुबर से 8 अक्टुबर तक सेवा सप्ताह का गरिमाय शुभारंभ किया गया । सेवा सप्ताह की शुरूआत 02 अक्टूबर को गांधी चौक कोरबा में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतीमा में माल्यार्पण के साथ  किया गया। तत्पश्चात 03 अक्टुबर शनिवार को लायंस चौक में फूड फॉर हंगर के तहत खिचड़ी वितरण किया गया। 04 अक्टूबर रविवार को अपना घर सेवा आश्रम में जाकर लायंस क्लब कोरबा द्वारा दैनिक उपयोग की राशन सामग्री, कपडे़ का वितरण किया गया। 05 अक्टूबर सोमवार को गुरूनानक स्कूल इतवारी बजार कोरबा में दंत जाँच शिविर का आयोजन लायन डॉ सरफराज खान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में स्कूल के चेयरमेन लायन जसपाल सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। । 7 अक्टूबर बुधवार को मुंह के 06 अक्टूबर मंगलवार को लायंस स्कूल सीतामढ़ी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन डॉ दीपक चौहान एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में स्कूल के चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। । 7 अक्टूबर बुधवार को मुंह के कैसर से बचाव के लिए बुधवारी बजार कोरबा में पम्पलेट वितरण एवं लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह ने आम नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि मुख के कैंसर आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। अगर पहली स्टेज में ही इसका पता चल जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है। जागरुकता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। 8 अक्टूबर गुरूवार लायंस स्कूल टी.पी. नगर  कोरबा के ऑडिटोरियम में यातायात सुरक्षा की जानकारी एवं सेवा सप्ताह समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एडिशनल एस पी नितीश ठाकुर एवं डी एस पी ज्योत्सना चौधरी जी के द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने की दिशा निर्देश दिया गया, इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री मनोज राठौर एवं उनकी टीम द्वारा यातायात संबंधी जानकारी बच्चों को दी गई। इस दौरान लायंस क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर  सिंह ने संबोधित करते हुए कहा यातायात से संबधित जानकारी एवं उनके नियमों को एक एक कर बच्चों को बताया व सभी को उसके नियमों का पूर्ण रुप से पालन करने के लिए कहा, एवं पूरे सप्ताह भर के सेवा कार्यक्रम के लिए क्लब सदस्यों को सराहा। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में लायंस स्कूल टी.पी. नगर के चेयरमेन लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर पूरे सेवा सप्ताह कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर  सिंह, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन पदमसिंह चंदेल, लायन श्रीकांत बुधिया, लायन राधेश्याम बंसल, लायन दीपक अग्रवाल, लायन दिनेश राठौर, लायन अरविन्द साहू, लायन शिव अग्रवाल (मॉडर्न), लायन अशोक जायसवाल, लायन आर.के. सिंह, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, एमजेएफ लायन अशोक मोदी, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन संतोष खरे, लायन सुभाष अग्रवाल (आर पी), लायन बृजमोहन शर्मा, लायन मनमोहन यादव, लायन संतोष राठौर, लायन पुरषोत्तम अग्रवाल, लायन राजेन्द्र डागा, लायन कामायनी दुबे, लायन ममता वासन, लायन मीना सिंह, लायन आकाष अग्रवाल, लायन जसपाल सिंह, लायन योगेश दूबे, लायन मंजू देवी शर्मा, लायन भगवती गोयनका, लायन मीना अग्रवाल, लायन कांता अग्रवाल, लायन शहनाज शेख, लायन अमरेश सिघानिया, लायन भाविन उपाध्याय, लायन प्रभात मिश्रा, लायन मुकुल जैन, लायन महेन्द्र शर्मा, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन शैल खरे, लायन जितेन्द्र अग्रवाल, लायन दीपक माखीजा, लायन गोपाल अग्रवाल (अंबे), लायन अषोक चावलानी (सागर) लायन हरीश अग्रवाल, लायन अशोक  बजाज, लायन अनिमा प्रसाद , लायन रामसागर यादव, लायन मधु पाण्डेय, लायन भोजकुमारी राजवाड़े, लायन गजेन्द्र श्रीवास्तव, लायन प्रदीप मजूमदार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here