हिमाचल कुमार/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास स्थान पर विधायक श्री ईश्वर साहू, श्री लाभचंद बाफना एवं श्री परमेश्वर साहू ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को साजा आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को साजा क्षेत्र में पधारने का न्योता दिया गया। इस भेंट को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को साजा आगमन हेतु आमंत्रित किए जाने से क्षेत्रवासियों में उनके आगमन को लेकर उत्सुकता है।







