बरपाली संवाददाता – मोहन वैष्णव
बरपाली। ग्राम बरपाली के आराध्य देवता ठाकुर देव महाराज के मंदिर परिसर में रविवार, 18 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा के आह्वान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हुए और सामूहिक श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य गांव के प्रमुख आस्था केंद्र को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना था। ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर में फैले झाड़-झंखाड़, कांटों एवं अन्य गंदगी की सफाई की और परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर मनोज झा ने कहा कि गांव के आराध्य देवी-देवताओं के स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी और आपसी सहयोग से ऐसे धार्मिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
स्वच्छता अभियान में मनोज झा, राकेश , अजय , संदीप , प्रवीण उपाध्याय, सरपंच भुनेश्वर बिंझवार, उपसरपंच राजू यादव, पियूष गुरुद्वान, मनहरण प्रजापति, नागेंद्र कश्यप, कपिल बिंझवार, माखन यादव, सिंकू यादव, कन्हैया यादव, लकी यादव, मंदीप शर्मा, शत्रुघ्न साहू, छतराम साहू, बिसाहू, किसनो बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों की सहभागिता से संपन्न इस स्वच्छता अभियान ने गांव में सामूहिक श्रमदान, सामाजिक एकता और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।







