Home चर्चा में छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ‘जियोग्राफर्स टुडे’ का विमोचन

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ‘जियोग्राफर्स टुडे’ का विमोचन

5
0
बिलासपुर संवाददाता – रेशमा लहरे
भूगोल के शोध और अकादमिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होगी पत्रिका
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद द्वारा प्रकाशित प्रदेश की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ‘जियोग्राफर्स टुडे’ (Geographers Today) का विमोचन राजधानी रायपुर में वरिष्ठ भूगोलवेत्ता डॉ. एच. एस. गुप्ता के निवास पर किया गया। इस अवसर पर भूगोल विषय से जुड़े कई प्रतिष्ठित विद्वान एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
पत्रिका का मुख्य उद्देश्य भूगोल विषय में शोध, अध्ययन और अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होने वाली इस पत्रिका के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से संबंधित शोध कार्यों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विमोचन कार्यक्रम में डॉ. जे. पी. शिवहरे, डॉ. टी. एल. वर्मा, डॉ. डी. डी. कश्यप और परिषद के सचिव डॉ. पी. एल. चंद्राकर सहित अनेक विद्वान एवं प्राध्यापक मौजूद रहे। सभी ने भूगोल के क्षेत्र में शोध और ज्ञान के प्रसार के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।
शोधकर्ताओं को मिलेगा साझा मंच
छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की यह पहल प्रदेश में भौगोलिक अध्ययन को नई दिशा देने के साथ युवा शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी। पत्रिका के माध्यम से स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के उपयोग और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर शोध को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है
‘जियोग्राफर्स टुडे’ का प्रकाशन प्रदेश में भूगोल विषय के अकादमिक विकास और शोध संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here