आरंग संवाददाता – सोमन साहू
रायपुर। ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट द्वारा शनिवार को राजधानी रायपुर में ‘बहरूपिये लाइव स्केचेज कॉमेडी शो’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एमएआईसी कॉलेज में रखा गया था।
शो में तीन अलग-अलग कलाकारों – अविनाश अग्रवाल, मयंक पारख और रोहित स्वैन ने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। तीनों की जुगलबंदी और लाइव स्केचेज ने लोगों का दिल जीत लिया।

रायपुर के लोगों ने इस कॉमेडी शो को काफी एन्जॉय किया और शो पूरी तरह से हाउसफुल रहा।
इस कार्यक्रम के Co-Powered by बलदेव फर्नीटेक रहे। वहीं Organizing Partner ब्लैकपेपर एंटरटेनमेंट और Marketing Partner गो-टू फ्रेंड रहा। इसके अलावा Photography Partner के रूप में MVL, Logistics Partner के रूप में टाटा मोटर्स, Media Partner के रूप में लल्लूराम, न्यूज 24 और फोर कॉर्नर्स तथा Hospitality Partner के रूप में ओमाया सुइट्स ने सहयोग प्रदान किया।








