आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आरंग ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरंग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ संदीप जैन द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर किया गया.इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर,आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर,अध्यक्ष अमन साहू,अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी पोषण ध्रुव,अनुज साहू,प्रशिक्षक अश्वनी रात्रे, राजेश्वरी रात्रे उपस्थित रहे.आज का पहला मैच पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग और मदर्स प्राइड स्कूल आरंग के बीच खेला गया.मदर्स प्राइड स्कूल आरंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चिन्मय चंद्राकर 20 रन और रियांश चंद्राकर 18 रनों के बदौलत 8 विकेट खोकर 107 बनाए.पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग के तरफ से तन्मय,बिट्टू और उमेंद्र ने 2-2 विकेट लिए.पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग ने सौम्य 17 रन और उमेंद्र 40 रनों के बदौलत लक्ष्य पीछा कर लिया.उमेंद्र को मैंन ऑफ द मैच चुना गया.

मदर्स प्राइड स्कूल आरंग के तरफ से रियांश चंद्राकर 4 विकेट और मोक्ष चंद्राकर 2 विकेट लिया.दूसरा मैच स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद और गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के बीच खेला गया.गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद ने नारायण 24 रन और कोमल 76 रन के बदौलत 20 ओवर में 7विकेट खोकर 177रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया.गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग के तरफ से अरमान ने 3 विकेट और पृथ्वी साहू ने 2 विकेट लिया.गाँधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग लक्ष्य का पीछा करते हुए अवि अरुण बारीक के 57 रन और समर प्रताप यदु 21रन के शानदार पारी के बाद भी 152 रनो पर ही सिमट गई.स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद से चिरंजीव ने 3 विकेट और सौरभ ने 2 विकेट लिया.कोमल को मैंन ऑफ द मैच चुना गया.








